
बडे बकायादारों पर तहसीलदार ने कसा शिकंजा चार लोग को गिरफ्तार कर राजस्व वसूली के बाद जल्द बाकाया राशि जमा करने की सर्त पर छोड़
ऊँँचाहार रायबरेली
ऊँँचाहार। बैंकों से लिये गये ॠण कि समय से अदायगी न करने पर बड़े बकायेदारों के खिलाफ तहसीलदार लगातार शिकंजा कसते जा रहे हैं। चार लोगों को गिरफ्तार कर राजस्व वसूली के बाद जल्द ही से धन की अदायगी की शर्त पर उन्हें छोड़ दिया गया है।
कस्बा के खत्री टोला निवासी पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य ने बैंक से पांच लाख 52 हजार 20 रुपए ऋण लिए थे। इसी क्रम मे हरदी टीकर गांव निवासी शिव प्रसाद विश्वकर्मा ने दो लाख 64 हजार 40 रूपये, धमधामा गांव निवासी उमेश कुमार ने दो लाख 12 हजार आठ सौ 57 रुपए बैंक से ऋण लिए थे। इनके द्वारा बैंक से लिया गया उधारी रूपया समय से अदा नहीं किया गया। इसी तरह बस स्टॉप निवासी राकेश कुमार का बिजली का बिल का बकाया दो लाख 15 हजार चार सौ 80 रूपये है। तहसीलदार अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि इन सभी ने आरसी की कार्यवाही के बावजूद भी बैंक तथा बिजली के बकाए को जमा नहीं किया। जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर तहसील लाया गया। जिस पर राकेश कुमार मौर्य ने दो लाख, शिव प्रसाद विश्वकर्मा ने तीस हजार, उमेश कुमार ने तीस हजार तो वहीं राकेश कुमार ने भी तीस हजार रुपए जमा किए हैं। गिरफ्तार किए गए इन सभी व्यक्तियों को बकाए की रकम को जल्द जमा करा देना की शर्त पर छोड़ दिया गया है। यदि इनके द्वारा समय रहते शेष धनराशि ना जमा की गई तो इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजते हुए इनकी संपत्तियों को कुर्क कर नीलामी की कार्यवाही की जाएगी।









