
ऐसा क्या हुआ कि एसडीएम ऊँँचाहार भिक्षु बन गए पंचायत प्रतिनिधियों व विभिन्न संगठनों से मदद की अपील
ऊंचाहार रायबरेली
ऊँँचाहार गोशालाओं में बंद बेसहारा पशुओं के लिए एसडीएम भिक्षु बन गए हैं । उन्होंने पंचायतों प्रतिनिधियों समेत विभिन्न संगठनों से मदद की अपील की है । उनकी अपील पर लोग दिल खोलकर मदद के लिए सामने आए है ।
भीषण गर्मी के बीच गोशालाओं से बड़ी दिल दुखाने वाली सूचनाएं आ रही हैं । यहां पर बंद बेसहारा मवेशियों के लिए आहार की बड़ी समस्या हैं । सरकारी बजट इनके किए नाकाफी साबित हो रहा है । ऐसे में बेजुबान , बेसहारा पशुओं के लिए एसडीएम राजेश कुमार ने सभी से इमदाद की अपील की है । बुधवार को उन्होंने रोहनिया और ऊंचाहार के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की । बैठक में एसडीएम ने हाथ फैलाकर बेसहारा मवेशियों के आहार दान की अपील की है । जिस पर प्रधानों ने भरपूर मदद का आश्वासन दिया है। उधर एसडीएम की अपील पर ईंट भट्ठा संगठन ने 73 कुंतल भूसा दिया है। जिसके लिए एसडीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है । इस मौके पर प्रमुख रूप से तहसीलदार अजय कुमार गुप्ता , नायब तहसीलदार सत्यराज के अलावा ईंट भट्ठा संगठन के कमलेश कुमार , प्रधान धनराज यादव , राजू यादव , नरेंद्र यादव , सुधीर गुप्ता आदि मौजूद थे ।









