चेकिंग के दौरान लहसुन भरी DCM पकड़ कर मंडी सचिव ने मंडी में! खड़ी करवा दी!
CRSतिलहर/शाहजहाँपुर-चेकिंग के दौरान, गोरखपर से दिल्ली को जा रही लहसुन से भरी डीसीएम गाड़ी, तिलहर से गुजरते समय मंडी सचिव ने पेपर न होने कारण पकड़ मंडी परिसर में खड़ी करवा दी! डीसीएम UP58A T5474 में 300 कट्टे उच्च क्वालिटी का लहसुन भरा है!
तिलहर_नवीन_मंडी_स्थल के अन्दर गेट के पास लहसुन भरी डीसीएम मंडी सचिव ने पेपर न होने पर पकड़ ली! डीसीएम चालक_व्यापारी ने बताया कि गाड़ी के साथ माल के सभी पेपर हैं परन्तु रास्ते में गाड़ी खराब होने पर लहसुन दूसरी गाड़ी पलटा कराया गया जो यह गाड़ी है! गाड़ी में 300 कट्टे लहसुन है जो गोरखपुर से दिल्ली ले जा रहा हूँ! पेपर आने पर सचिव साहब को दिखा दिए जाएगें जिससे गाड़ी पास हो सके! उधर मंडी सचिव ने फोन पर जानकारी दी एक DCM गाड़ी लहसुन से भरी बस्ती से आ रही थी! यहाँ से गुजरते समय रोक कर जांच की तो पेपर नही निकले इस लिए गाड़ी को रोक लिया गया है जो मंडी गेट पर खड़ी है!








