जनपद के तिलहर में कांग्रेस की संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम में उमड़ी लाखों की भीड़।
भीड़ के दम पर विधान सभा टिकिट के लिए दिखी अरविंद राठौर की दावेदारी।


उत्तर प्रदेश। 19 सितंबर को प्रदेश के शाहजहांपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने तिलहर हाईवे स्थित हांडा एजेंसी के पास साद उल्ला फार्म हाउस पर संविधान बचाओ, संवाद सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें लाखों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद राकेश राठौर व पूर्व एमएलसी हीरा ठाकुर पहुंचे, जिनका जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता आदि ने 51 किलो की फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुणोद मिश्रा ने हल व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी ने भीमराव अम्बेडकर व भगवान परशुराम के चित्र भेंटकर स्वागत किया।
तिलहर राजनीति स्तर की इस संवाद सभा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की प्रदेश की सभी 403 सीटों पर पूरी मजबूती के साथ तैयारी चल रही है। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार को निशाना बनाते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आ गई है। हर वर्ग और समाज का व्यक्ति इस सरकार में परेशान है। मुख्यमंत्री योगी सिर्फ कागजों में काम कर रहे हैं, लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में इस सरकार की विदाई तय है। सांसद राकेश राठौर ने कहा कि इस सरकार में दलितों और पिछड़ों को निशाना बनाकर अत्याचार किया जा रहा है। महंगाई चरम सीमा पर है, लेकिन अब झूठे वादों की सरकार का अंत निश्चित है।
पूर्व एमएलसी हीरा ठाकुर ने मंच से हुंकार भरते हुए कहा कि आज हर वर्ग का व्यक्ति कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है। कांग्रेस ही एकमात्र वो पार्टी है, जो सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलती है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि इस तरह के सम्मेलन ब्लॉक स्तर तक किए जाएंगे जिससे ग्रामीण स्तर को कांग्रेस से जुड़ने का खुला मौका मिल सके।
बताया जा रहा है कि आने वाले विधान सभा चुनाव में 133 विधान सभा तिलहर से प्रत्याशी की दौड़ में कांग्रेस जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता से टिकिट की प्रतिस्पर्धा में अरविंद राठौर ने अपनी ताल ठोकी है क्योंकि सादुल्ला फार्म हाउस पर प्रदेश अध्यक्ष के सामने बड़े पैमाने उमड़ी भीड़ को इकट्ठा करने में अरविंद राठौर का ही सबसे बड़ा योगदान बताया जा रहा है। अब सबसे बड़ी देखने वाली बात यह होगी कि जहां अब तक तिलहर विधान से कांग्रेस पार्टी का टिकट मिलना रजनीश गुप्ता की दावेदारी पर अरविंद राठौर कितने भारी पड़ते है यह तो समय के गर्भ में है परंतु समय काफी करीब है लेकिन राजनीति एक रात पलटने का नाम बताया जाता है।
कांग्रेस की इस संविधान बचाओ संवाद सभा में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशफाक उल्ला खां, जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार एडवोकेट, प्रधान अरविंद राठौर, अशफाक अंसारी, रामदास राठौर, रंजीत राठौर, सुरेश शुक्ला, अनूप वर्मा, तनवीर सफदर, सईद अंसारी, रफी उल्ल हसन, जाने आलम, प्रेम प्रकाश वाल्मीकि, पार्षद तालिब खान, साद उल्ला खां आदि कई लोग मौजूद रहे।







