पेट्रोल के 11 सौ मागंने पर दरोगा ने पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को पीट पीट कर मचाया उत्पात!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-मित्र पुलिस के नाम धब्बा लगाते ट्रेनी दरोगा ने पेट्रोल पंप पर कर्मचारी द्वारा 11 सौ रुपये मांगने पर माँ बहन की गाली गलोज के हाथ अपने अधिनस्त सिपाही के साथ जम कर मार पीट की! मार पीट की घटना पेट्रोल पंप पर लगे cctv में कैद हो गई! पीड़ित द्वारा घटना की तहरीर दिए जाने के बाद पीड़ित पर समझौता करने का दबाव बनाया गया!
घटना 22 नवम्बर 2024 की देर शाम लगभग साड़े आठ बजे जैतीपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप की है, जहाँ दरोगा#नितिश_कुमार अपने अधिनस्त का० हरेन्द्र मलिक अपनी निजी कार में 11 सौ रुपया पेट्रोल डलवा कर चल दिए! पेट्रोल पंप पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी रमन सिंह ने जब दरोगा जी से 11 सौ रुपये पेमेंट करने कहा तो दरोगा के अचानक बोल बिगड़ गए!
दरोगा के बिगड़े बोल का बिरोध करने पर दरोगा नितिश कुमार व हरेन्द्र मलिक ने कर्मचारी के साथ जम कर लात घूसो से मारपीट की! मारपीट करते हुए थकने के बाद उसे जान से मारने की धमकी दी! उक्त मामला पीड़ित रमन ने तहरीर में बताया! पीड़ित रमन सिंह ने बताया कि हमारे पेट में लात घूसो से बार किया दरोगा नितिश और हरेन्द्र मलिक सिपाही ने और अब जब तहरीर दी है तो समझौते का दबाव बनाया जा रहा है!
सूत्रो की माने सिपाही/दीवान हरेन्द्र माथुर द्वारा नगर में इस तरह की(समान लेकर पैसे न दिए जाने तथा मांगने पर धमकी देने की) चर्चा आम बात है जबकि स्थानीय स्तर पर पुलिस सुरक्षा के मद्देनज़र मित्र बताई जाती! बताते हरेन्द्र माथुर जैसे पुलिस कर्मी, पुलिस की वर्दी का आमजन पर रौब छाड़ पुलिस की बदनाम करने से ईमानदार योगी सरकार में आज भी रत्तीभर नही चूकते!








