
समूह के नाम पर गांव की महिलाओं से लाखो की ठगी
गदागंज थाना क्षेत्र में महिलाएं समूह के नाम पर लाखो की ठगी का हुई शिकार गदागंज थाना क्षेत्र के कोलवा हमीरमऊ गांव निवासी समूह की सदस्य 17 महिलाओं ने गदागंज कस्बा निवासी महिला फूलकली पर 18 लाख रुपए समूह से निकलवा कर न देने का लगाया आरोप। महिला मालती त्रिपाठी, शांति देवी, गीत देवी, सोनी, शिव कुमारी, अनीता, सरिता, नीलम, सन्नो, रीता, अनुराधा, सुमित्रा, सुनीता देवी, रामवती, अनीता, विद्या, देवी, रामधुनी,ने गदागंज थाने में तहरीर देते हुए बताया कि हम लोगों को गुमराह कर बंधन बैंक, फ्यूजन बैंक, फेन केयर, बजाज, आदि छोटी-छोटी बैंकों से किसी से 1 लाख किसी से 120 हजार करके हर बैंकों से पैसे निकलवा लिए और हम लोगों को पैसे नहीं दिए पैसा मांगने पर आज देंगे कल देंगे ऐसा करके गुमराह करती रही अब जिन बैंकों से महिलाओं का समूह पास हुआ था उन बैंकों के कर्मचारी हम लोगों के घर आकर ताला बंद कर देने की व कुर्की करने की धमकी देते हैं वही इन महिलाओं के द्वारा थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी से शिकायती पत्र देकर एजेंट महिला फूल कली के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है










