
*सोलर मेले का आयोजन किया गया* गदागंज, रायबरेली ।पावर हाउस गदागंज में आज शुक्रवार को बिलिंग सुपरवाइजर निक्कू मिश्रा अधिकृत वेंडर यू पी नेडा की अध्यक्षता में क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए सोलर मेले का आयोजन किया गया। सोलर मेले में घर की छत पर लगवाए सोलर बिजली के बिल को करें जीरो बिलिंग सुपरवाइजर निक्कू मिश्रा ने बताया कि आज शुक्रवार को गदागंज क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं हेतु सोलर पैनल पैनल मुफ्त बिजली योजना का आयोजन किया गया। जिसमें 76 उपभोक्ताओं ने कैंप में आकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाया कैंप में हर उपभोक्ता को 2100 से 11000 तक का मेला कूपन ऑफर भी दिया गया इस मौके पर अवर अभियंता नितीश दुबे अविनाश मिश्रा पंकज दुबे धीरज बाजपेई पंकज साहू पिंटू मिश्रा भूपेंद्र धीरेंद्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे।










