एसडीए और ईओ के नेतृत्व में तिलहर की सड़को से साफ हुआ अस्थाई अतिक्रमण

!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-नगर में जाम की समस्या से निपटने के लिए, नगर की मुख्य सड़क को आज एसडीएम जीत सिंह राय व ईओ श्रीमती कल्पना शर्म के सयुक्त नेतृत्व में अस्थाई अतिक्रमण मुक्त कराया गया!
दोपहबाद लगभग तीन बजे नगर के ब्लाक रोड स्थित शहीद कुटी के पास से अस्थाई अतिक्रमण हटाना आरंभ किया गया गया! सड़क किनारे रेता रोड़ी के लगे ढ़ेर एसडीएम श्री जीत सिंह राय ने तत्काल हटवा कर सड़क पटरी तक को खाली करवा लिया तो वहीं ब्लाक गेट के सामने मन्दिर के पास भैसे पालन करने को लगे टट्टर को भी तत्काल हटवा दिया!
अतिक्रमण अभियान लग जाने की सूचना फैलने भर से नगर भर के दुकानदार, पटरी पर लगे अपने सामान को तत्काल हटाते दिखे तो दर्जनो दुकानदार अपनी दुकाने ही बंद करके नदारद हो गए! पोटरगंज गेट से पुराना तांगा स्टैंड तक जहाँ नगर पालिका मार्किट क्रॉकरी शॉप के चबुतरे को तोड़ा! नगर पालिका का सफाई विभाग मय कर्मचारियों तथा पुलिस बल की भीड़ के कारण कई घंटे सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही!
भख्सी तिराहे तक अतिक्रमण अभियान चलाने में एसडीएम जीत सिंह ने कई टिन शेड दुकान स्वामियों से तत्काल उतवाए तो वहीं भख्सी तिराहे पर बस स्टाप के पास टट्टर रूपी फल की दुकान तोड़ कर ट्रॉली में भर ली गई तो वहीं एक लकड़ी का बंद खोखा भी जब्त कर लिया गया! एलवीजेपी इंटर कॉलेज के साथ लगे खोखा बाजार को एसडीएम ने तत्काल हटाने के नोटिस जारी करने का निर्देश ईओ कल्पना शर्मा को दिए!
एसडीएम ने ईओ श्रीमती कल्पना शर्मा से कहा कि इन सबको नोटिस करके इन्हे ही अलाट कर नगर पालिका की आमदनी बढ़ाने की प्रक्रिया तेज करिए! नॉन वेंडिंग जोन में वैंडर नज़र नही आने चाहिए! अतिक्रमण के कारण सड़को पर जाम नही लगना चाहिए! ईओ कल्पना शर्मा ने तत्काल कार्यवाही अमल में लाने की सहमति के साथ विभाग से सम्बन्धितो को मौके पर ही निर्देशित किया! इस दौरान भारी पुलिस बल सीओ अमित चौरसिया के नेतृत्व में मौजूद रहा तो वहीं नगर पालिका के बड़े बाबू अयूब हुसैन को छोड़ कर लगभग समस्त स्टाफ मौजूद रहा!









