नाबालिग किशोरी से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
तिलहर/शाहजहांपुर। थाना तिलहर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित 23 वर्षीय अभियुक्त अमित उर्फ अंकित पुत्र अर्जुन निवासी ग्राम सहवेगपुर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान, मेडिकल परीक्षण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में कई धाराओं की बढ़ोतरी की गई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 20 अक्टूबर को वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
मामले में नामजद अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।






