
तेज रफ्तार मिट्टी लदा डंफर ब्रिज में टकरा कर पलटा
मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के ओवर ब्रिज का है जहां निर्माणाधीन बायपास में लगा डंफर जो कि मिट्टी ले कर जा रहा था तभी डंफर तेज रफ्तार होने की वजह से ऊंचाहार ब्रिज पर टकराकर पलट गया
डंफर पलटने की वजह से ब्रिज के नीचे खड़ी चार पहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए घटना रात में लगभग 2:30 बजे की बताई जा रही है फिलहाल किसी की कोई हताहत नहीं हुई है










