
गेहूं की बुवाई करने आए ट्रैक्टर में लगी आग जलकर हुआ राख
महराजगंज रायबरेली। खेत जोतने आया ट्रैक्टर शार्ट सर्किट का हुआ शिकार लगी आग जलकर हुआ राख। कोतवाली क्षेत्र के अतरेहटा ग्राम पंचायत में अशोक मौर्य पुत्र छोटेलाल मौर्य के खेत की जुताई करने के लिए सुपर सीडर से गेहूं की बुवाई करने आए ट्रैक्टर में अचानक आग लग गई देखते ही देखते टैक्टर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की माने तो वायरिंग या शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी ।पूरा मामला महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के अतरेहटा ग्राम पंचायत का जहां पर शहीद पुत्र शरीफ निवासी महराजगंज अशोक मौर्य पुत्र छोटेलाल मौर्य के खेत में गेहूं की बुवाई करने गए थे अचानक ट्रैक्टर में लगी आग लोगों के अनुसार कुछ दिन पहले का ही ट्रैक्टर है आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए।










