
17वीं जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता पंडित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम रायबरेली में आज 8 दिसंबर 2024 को संपन्न हुई जिसमें सलोन क्षेत्र के ग्राम पूरे रामप्रसाद (पूरे जोधी) मजरे खतियारा निवासी बुशरा शेख पुत्री मोहम्मद वसीम ने पुनः गोल्ड मेडल जीतकर सलोन क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्टेडियम में प्रतियोगिता का शुभारंभ रायबरेली नगर पालिका अध्यक्ष श्री सत्रोहन सोनकर द्वारा किया गया समापन अवसर पर ताइक्वांडो संघ के जिला सचिव मोहम्मद परवेज खान एवं जिला अध्यक्ष रणंजय सिंह एवम रायबरेली स्काउट कमिश्नर लक्ष्मी कांत शुक्ल द्वारा विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इसी के साथ बताते चलें की प्रतियोगिता में रायबरेली की विभिन्न तहसीलों से लगभग ढाई सौ बच्चों ने प्रतिभाग किया था बुशरा शेख़ भी उन्हीं में से एक है बुशरा शेख की जीत पर सलोन क्षेत्र के समाजसेवियों एवं शिक्षकों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके पिता जो कि गौवा बाजार प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं बेटी के साथ-साथ उन्हें भी मुबारकबाद दी । मुबारकबाद देने वालों में एशिया स्पोर्ट क्लब के कोच मोहम्मद कामरान सिद्दीकी,शिक्षक महफूज हक़ अजय प्रताप सिंह सैयद साजिद अली ज़ैदी महताब खान इरफान सिद्दीकी ,इसरार हैदर रानू सेवानिवृत शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान गौरव शर्मा डॉक्टर साधना शर्मा अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ सलोन आनंद प्रताप सिंह अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सलोन मोहम्मद आजम महामंत्री जूनियर शिक्षक संघ सलोन सुधा वर्मा खंड शिक्षा अधिकारी सलोन अब्दुल मजीद खान मोहम्मद उमर मोहम्मद नईम डॉक्टर जमील अहमद,अब्दुल वहाब,इनायत उल्लाह,अबुल हसन,सत्य प्रकाश त्रिपाठी,खातियारा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मानवेंद्र शुक्ला प्रमोद पटेल आदि ने बुशरा शेख के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हर्ष व्यक्ति किया है।










