
श्रीमती सोनिया गांधी जी के जन्म दिवस पर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने ब्लड डोनेट किया।
आदरणीया श्रीमती सोनिया गांधी जी के जन्म दिवस पर अमेठी जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल जी सहित सलोन कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अर्जुन पासी व कांग्रेस के पदाधिकारियों ने संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज में ब्लड डोनेट किया।
ब्लड डोनेट करने के बाद संवाददाताओं के सवाल पर बोले अर्जुन पासी जी की हम सबकी नेता
अत्यंत शालीनता, गरिमा, त्याग और साहस का परिचय देने वाली, श्रीमती सोनिया गाँधी के योगदान ने करोड़ों लोगों को प्रेरित किया है। आज उनको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आज उनके जन्मदिन पर हमने रक्तदान किया ताकि प्रदेश के नफ़रत भरे माहौल में मोहब्बत का संदेश जाये।इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमेठी प्रदीप सिंघल, सर्वेश सिंह,राम प्रसाद गुप्ता इस्माइल,प्रदेश महासचिव योगेन्द्र मिश्रा, जी अनिल सिंह जी, अदिल अता उपस्थित रहे।










