
लोकेशन रायबरेली
एंकर रायबरेली जिला अधिकारी हर्षिता माथुर ने महाकुंभ-2025 के आयोजन के दृष्टिगत कैंप कार्यालय में बैठक कर अधिकारियों को दिशा निर्देश देने के साथ ही किया स्थलीय निरीक्षण बैठक में जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि कुंभ मेला से पूर्व सड़कों की मरम्मत करा ली जाए, इसके साथ ही सड़कों पर साइनेज बोर्ड लगाने, ट्रैफिक व्यवस्था, सी0सी0टी0वी0 कैमरा, शौचालय, रैनबसेरा व पार्किंग व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग से संबंधित समस्त तैयारियां समय से पूर्ण करा ली जाए, जिससे श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो इसके पश्चात जिलाधिकारी ने पार्किंग व अस्थाई रैनबसेरा बनाए जाने हेतु आईटीआई मैदान व मिनी स्टेडियम बछरावां का निरीक्षण किया इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी नवीन चंद्रा ,अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ कुमार,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।










