पुलिस अधिक्षक व नगर आयुक्त ने स्वतंत्रता सेनानियों की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी!
CRS शाहजहाँपुर-शहीन के महा पर्व पर पुलिस अधीक्षक व नगर आयुक्त ने स्वतंत्रता सेनानियों, रामप्रसाद बिस्मिल्ल, अश्फाक उल्ला खाँ और ठाकुर रोशन लाल की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की! इस अवसर पर उन्होंने इन महान व्यक्तित्वों के योगदान को याद करते हुए कहा कि इनकी शहादत ने हमें स्वतंत्रता की राह दिखाई और हमें अपने देश की आज़ादी के लिए प्रेरित किया!
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और नागरिकों ने इन सेनानियों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की! डी० एम० श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमें इनकी विचारधारा और बलिदान को याद रखना चाहिए और अपने देश की सेवा में हमेशा तत्पर रहना चाहिए!
इस मौके पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों को कभी नहीं भुलाया जा सकता और हमें उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास करना चाहिए! नगर आयुक्त ने इस बात पर जोर दिया कि हमें अपने समाज में उनके योगदान को फैलाने और नई पीढ़ी को उनके बारे में बताने की अति आवश्यकता है! इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वतंत्रता सेनानियों की याद में हम सभी को एकजुट होकर उनके विचारों को आगे बढ़ाना चाहिए और अपने देश की सेवा में हमेशा तत्पर रहना चाहिए!









