
अमेठी कांग्रेस सांसद के ,एल, शर्मा ने मृतकों के परिवारजानो से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की
रायबरेली बीते दिनों सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई मौत की खबर सुनकर मृतक के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे कांग्रेस अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा आपको बताते चले कि गदागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दीन शाह गौरा मजरे लालगंज गांव निवासी कविता यादव, अशोक कुमार,लीला वती की 21 दिसंबर दिन शनिवार को शाम लगभग 7 बजे कुरौली बुधकर चौराहे के पास एक अज्ञात लोडर की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मृत्यु हो गई थी जिससे परिवार में मातम छा गया था वहीं। सूचना पाकर के, एल, शर्मा मृतकों के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की इस मौके पर कांग्रेस अमेठी सांसद के, एल, शर्मा, ऊंचाहार पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह,रायबरेली पूर्व चेयरमैन मो इलियास उर्फ मन्नी व अन्य लोग मौजूद रहे










