
*पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर*
नसीराबाद रायबरेली: अपनी सादगी ईमानदारी और अपार विद्वता से इस देश को नई दिशा देने वाले,आर्थिक सुधारों के शिल्पकार और करोड़ों लोगों की उम्मीदों का चेहरा रहे,पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर सुनते ही छतोह ब्लॉक के थाना क्षेत्र नसीराबाद व सलोन कांग्रेसियों में शोक की लहर फैल गई।जैसे ही यह जानकारी मिली कि पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय डॉ मनमोहन सिंह जी अब इस दुनिया मे नही रहे, समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं व आमजन मानस को बहुत कष्ट हुआ। छतोह ब्लॉक में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता टीएन त्रिपाठी की अगुवाई में शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस पदाधिकारीगण व कार्यकर्ताओं के अलावा आम जनमानस भी उपस्थित रहा ।अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष छतोह विष्नुकांत मिश्र,जिला सचिव एडवोकेट राजीव द्विवेदी,अनुराग द्विवेदी,मोहित मिश्र,डॉ श्यामसुंदर तिवारी,परमात्मादिन तिवारी,तेजभान सिंह,अभिनव पासी आदि लोग उपस्थित रहे//










