सरदारपुर की टीम विजेता व सुनासर की टीम उप विजेता!

CRS शाहजहाँपुर-नेहरू युवा केन्द्र एवं मेरा युवा भारत अंतर्गत विकास खंड बंडा के राज इंटरनेशनल स्कूल में 2 दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे विकास खंड पुवायां, बंडा व खुटार के युवाओं ने प्रतिभाग किया!
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ० ओमप्रकाश व विशिष्ट अतिथि एस० आई० गजराज सिंह व प्रबंधक महेंद्र सिंह चहल ने प्रतिभागियों का परिचय प्राप्त कर किया! मुख्य अतिथि ने सभी युवाओं को संबोधित करते हुए शिक्षा के साथ साथ अन्य शारीरिक गतिविधि को अपने जीवन में उतारने की बात रही! विद्यालय प्राचार्य अरविंद सिंह ने भी स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का निवास के संदेश दिया! जिला परियोजना अधिकारी विनय कुमार सक्सेना ने युवाओं को संबोधित करते हुए विभागीय जानकारी दी व भारत सरकार की नमामि गंगे योजना से जुड़ने की अपील की!
खेल कूद में बालक वर्ग में वॉलीबॉल, 400 मीटर दौड़ व कुश्ती आयोजित हुई वही बालिका वर्ग में बैडमिंटन, 500 मी० स्लो साइकलिंग व कबड्डी आयोजित की गई! वॉलीबॉल में जिसमें देवकली, चरकी देवरी, बिराहिमपुर, सरदारपुर, पुवायां, नाहिल, खुटार की टीम ने प्रतिभाग किया जिसमें बिराहिमपुर विजेता और चरकी देवरी उप विजेता रही!
कबड्डी में सरदारपुर, सुनासर, कस्तूरबा विद्यालय बंडा, देवकली, व बंडा की टीम ने प्रतिभाग किया जिसमें सरदारपुर की टीम विजेता व सुनासर की टीम उप विजेता रही! स्लो साइकलिंग में दुर्गावती ने प्रथम, शगुन शर्मा ने द्वितीय व गुलाफशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में करनप्रीत सिंह प्रथम, रंजीत कुमार द्वितीय व राजप्रीत सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया!
कुश्ती विधा में तरनप्रीत सिंह विजेता व गुरुसेवक सिंह उपविजेता रहे! बैडमिंटन में नवदीप कौर विजेता व रमनदीप कौर उप विजेता रही! रेफरी की भूमिका विनोद मिश्रा, शैलेन्द्र कुमार व शिवांगी पाल ने निभाई! समस्त विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित मंच द्वारा पुरस्कृत किया गया! लेखाकार एवं कार्यक्रम सहायक सोनम सचान व आशीष मिश्रा ने सभी अतिथियों को सम्मानित कर धन्यवाद किया! कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी अंकुर अवस्थी ने किया! विशेष सहयोग शशांकी मिश्रा, जागृति मिश्रा, प्रमोद कुमार शुक्ला, आजाद मोहम्मद, प्रधान राजेश यादव, सर्वजीत वर्मा व विद्यालय के स्टाफ का रहा!









