
*गौरा भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाए गए देवेश*।
गदागंज रायबरेली*।
रायबरेली में भारतीय जनता पार्टी ने आगामी 2027 के चुनाव को लेकर अभी से रणनीति शुरू कर दी है और अपने पदाधिकारी के चयन की प्रक्रिया भी शुरू की गई है इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी में निचले स्तर पर कंधे से कंधा मिलकर पार्टी को चलने वाले अपने उन कर्मठ पदाधिकारी को विभिन्न पदों से सुशोभित करते हुए प्रदेश कमेटी ने सूची जारी की है जिसमें रायबरेली के विकास खंड दीन शाह गौरा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा को हटाकर इस बार तेज तर्रार युवाओं को चयनित किया है जिसमें मंडल अध्यक्ष के रूप में दीन शाह गौरा मंडल अध्यक्ष के रूप देवेश लोधी तो वहीं जिला प्रतिनिधि दीपक कुमार पासी का चयन किया गया है देवेश लोधी को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया वही दीनशाह गौरा ब्लॉक में भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए 12 उम्मीदवार नामित थे जिसमें सर्वसम्मत से देवेश लोधी को मनोनीत किया गया सूची जारी होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई वही समर्थकों ने घर पहुंच कर वह फोन पर बधाइयां देने का ताता लगा रहा। इस दौरान देवेश लोधी ने कहा कि भाजपा संगठन को एक-एक बूथ और मजबूत किया जाएगा साथ ही साथ ऊंचाहार विधानसभा में पहली बार कमल खिलाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा,अशोक मिश्रा, निक्कू मिश्रा, पूर्व प्रधान अंशू तिवारी,बबलू लोधी, सौरभ सिंह, धीरज बाजपेई अविनाश मिश्रा दीपक पासवान,अवधेश जायसवाल, बिनय मिश्रा सहित सैकड़ो समर्थक मौजूद रहे ।

RAEBARELI(DALMAU)
TAHSIL CORRESPONDENT