
दुकान में रखे छप्पर को जलाकर किया राख।
गदागंज थाना क्षेत्र के गांव पूरे जुल्फकार अली मजरे धमधमा निवासी मो हसीब ने गदागंज थाने में लिखित तहरीर देकर बताया है कि उसकी मुर्गे की दुकान धमधमा स्थित बासी रोड पर हैं दुकान में रखे छप्पर को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोमवार की बीती रात को जलाकर राख कर दिया गया है जिसमें छप्पर जलकर कर राख हो गया है वही मुर्गे की दुकान चलाता है जिससे परिवार का पालन पोषण करता है गदागंज थाना प्रभारी को लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है










