शाहजहाँपुर पुलिस अधीक्षक राजेश एस० उप महानिरीक्षक के पद पर हुए पदोन्नत!
CRS शाहजहाँपुर/बरेली-पुलिस अधीक्षक राजेश० एस की पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पदोन्नति पर रमित शर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन बरेली डा० राकेश सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र बरेली ने पिप्पिंग समारोह में उन्हें प्रतीक रैंक से सुशोभित किया और बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की!
राजेश एस० पुलिस उप महानिरीक्षक, मूल रूप से जनपद तूत्तुक्कुड़ि, तमिलनाडू के निवासी हैं! उन्होने वर्ष 2011 भारतीय पुलिस सेवा के पद पर कार्यभार ग्रहण किया! पूर्व में सहायक पुलिस अधीक्षक झॉसी एवं लखनऊ, पुलिस अधीक्षक नगर, कानपुर नगर, सेनानायक 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़, पुलिस अधीक्षक मैनपुरी, सेनानायक 2वीं बटालियन सीतापुर, पुलिस अधीक्षक भदोही, पुलिस अधीक्षक (ट्रेनिंग एंड सिक्योरिटी), डीसीपी पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी के पद पर तैनात रहे हैं!
राजेश एस० वर्तमान में पुलिस अधीक्षक, जनपद शाहजहाँपुर के पद पर कार्यरत है! इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन बरेली, पुलिस महानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र, स्टाफ ऑफिसर, जोनल कार्यालय बरेली एवं सभी शाखा प्रभारी उपस्थित रहे!









