
कोहरे का दिखा असर तेज रफ्तार आर्टिका कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, बाल बाल बचे कार सवार
गदागंज थाना क्षेत्र मे आज गुरुवार रात लगभग 2:00 बजे सरदारगंज तिराहे पर धमधमा गांव के निकट एक कार कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर गढढे में पलट गई बाल बाल बचे अर्टिका कार सवार छः लोग चालक राना प्रताप निवासी थाना रामनगर जिला बाराबंकी से पूछे जाने पर बताया गया कि कुंभ प्रयागराज इलाहाबाद स्नान करने के लिए हम सभी 6 लोग बिजली कर्मी गए हुए थे रात लगभग 2:00 बजे ऊंचाहार सवैया तिराहे से रास्ता भटक जाने के कारण हम लोग डलमऊ रोड से आ गए कोहरा अत्यधिक होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड के बगल गढढे मे चली गई हम सभी छह लोगों को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं है वहीं थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी से पूछे जाने पर बताया गया कि अर्टिगा गाड़ी चालक समेत 6 लोग सुरक्षित थे गाड़ी को हाएर्डा से निकलवा कर भेज दिया गया है किसी को कोई चोट नहीं आई है।










