
छात्रों को बाटे सर्टिफिकेट और दी नए साल की बधाई
सोनिका कंप्यूटर एजुकेशन जमुनापुर चौराहा में नए वर्ष के उपलक्ष्य में सोनिका देवी जी पहुंचकर छात्रों को बधाई दी और छात्रों को प्रमाण पत्र दिए साथ ही गोल्ड मेडल दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की सोनिका देवी जी ने कहा यह संस्थान गरीब और असहाय बच्चों को निशुल्क शिक्षा देते हुए और उनको बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए तत्पर रहता है जिसमें डायरेक्टर संतोष कुमार प्रजापति बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए नई-नई शिक्षा नीति नए-नए उपकरणों के साथ नई तकनीक के साथ बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा और डिजिटल साक्षरता की शिक्षा दे रहे हैं सभी छात्र इस नए वर्ष में सर्टिफिकेट एवं मैडल पाकर बहुत ही खुश हुए संस्था के डायरेक्टर ने कहा हम सभी छात्रों को नए वर्ष की बधाई देते हैं और सभी को नई शिक्षा नीति के तहत नए तरीके से नए परिणाम तक पहुंचाने का लक्ष्य है आप सभी छात्र संस्था के और इस देश के भविष्य हैं हम आप सभी को बधाई देते हैं एवं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं










