
दो दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक विभाग के तत्वधान में आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग अंतर्गत 2 दिवसीय खंड स्तरीय ग्रामीण युवक महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक मुख्यालय खेल मैदान छात्रों में जूनियर सीनियर वर्ग में किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री विशाल सिंह एवं खंड विकास अधिकारी श्री धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर में रजा प्रथम स्थान पर रहे एवं बालिका वर्ग में नित्या शुक्ला प्रथम स्थान पर रही 800 मी बालक वर्ग में सागर प्रथम स्थान एवं बालिका वर्ग में साक्षी प्रथम स्थान पर रही कबड्डी जूनियर वर्ग बालिका वर्ग में जानकी देवी पब्लिक स्कूल विजेता रही वहीं कस्तूरबा गांधी विद्यालय छतोह विजेता रही जूनियर वर्ग में बालक वर्ग में 200 मी शशि प्रथम स्थान एवं बालिका वर्ग में सोनम प्रथम स्थान पर रही 400 मीटर में महिला वर्ग में उमा यादव प्रथम स्थान पर रही लंबी कूद बालक वर्ग में विवेक प्रथम स्थान पर रहे महिला वर्ग में सोनम प्रथम स्थान पर रही इस मौके पर बेसिक शिक्षा विभाग अधिकारी खेलकूद में निर्णायक भूमिका निभाई










