
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत।
ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के सेमरी गांव में धान की रोपाई के लिए एक महिला बेड़न उखाड़ रही थी। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, और वह मौके पर ही बेहोश हो गई। आनन-फानन में परिजन सीएससी ले आए जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उक्त गांव निवासी दिनेश कुमार की पत्नी कल्पना 35 वर्ष सोमवार की दोपहर बाद खेतों में धान की रोपाई के लिए बेड़न उखाड़ रही थी। तभी अचानक उसकी तबियत बिगड़ने लगी, और वह बेहोश होकर खेत में ही गिर पड़ी। आनन-फानन में परिजन सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। मृतका के भाई धीरेंद्र पाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।










