
लोकेशन – रायबरेली
स्लग – नेता ने बचाई युवक की जान
एंकर – रायबरेली समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हसीन अहमद अपने काम को लेकर तो अक्सर सुर्खियों में बने ही रहते हैं लेकिन जिस तरह ठंड लगने के कारण एक युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा था जिसकी जानकारी हसीन अहमद को हुई तो हसीन अहमद ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले उसे कंबल दिया और उसके बाद आग जलवाई और एंबुलेंस बुला कर उसे जिला अस्पताल भेजते हुए खुद भी जिला अस्पताल पहुंच गए जहां उन्होंने युवक को हरसंभव मदद का भरोसा दिया
आपको बता दे कि पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड हाजी वसी कॉम्लेक्स तीलियांकोट का है जहां राज कुमार शुक्ला निवासी भुएमऊ ट्रैक्टर लेकर इंदिरा नगर जा रहा था तभी उसे ठंड लग गई और वो ट्रैक्टर खड़ा करके वसी कॉम्लेक्स के बाहर आग तापने लगा और अचानक से बेहोश हो गया जिसकी जानकारी सपा जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी के हसीन अहमद को हुई तो वो तत्काल मौके पर पहुंच कर उस पर कंबल डालते हुए एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल पहुंचाया जिसके कारण युवक की जान बच गई और युवक के परिजनों ने हसीन अहमद को धन्यवाद दिया










