प्रथम पुण्यतिथि पर याद किए गए ददरौल विधायक मानवेन्द्र सिंह! 
CRS शाहजहाँपुर-ददरौल श्री विधायक मानवेंद्र सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर तमाम राजनेताओं समाजसेवी भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उनकी समाज स्थल ढकिया परवेजपुर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा से नमन किया! कार्यक्रम में सभी क्षेत्रीय विधायक सांसद भाजपा पदाधिकारियों और नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की!
पुष्पांजलि कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रीय गौरवशक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ यशवंत मैथिल ने उन्हें एक सच्चा राजनेता बताते हुए कहा कि वह राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे जिन्हें हर पार्टी सम्मान देती थी! उन्होने कहाकि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाज और राष्ट्र कार्य में संलग्न नेता थे! भाजपा नेता अंशुल सिंह चौहान ने कहा कि आज मानवेंद्र सिंह भले ही हमारे मध्य नहीं है लेकिन उनके किए गए तमाम कार्य जो जनहितकारी थे उन्होंने सदैव समाज के अंतिम वर्ग के कल्याण की विचारधारा को ध्यान में रखते हुए ऐसे कार्य किए जिनके लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा!
इस अवसर पर राष्ट्रवादी कवि और साहित्यकार डॉ प्रदीप वैरागी, अजीत सिंह, दिवाकर सिंह सहित तमाम नेता समाजसेवी कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे!









