
*वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल* ।
*गदागंज रायबरेली* ।
गदागंज थाना क्षेत्र में एक वांछित चल रहें अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गदागंज पुलिस ने एक अभियुक्त को शनिवार शाम को गिरफतार कर जेल भेजा है उसके विरुद्ध थाना स्थानीय में मुकदमा पंजीकृत था अभियुक्त नरेश कुमार पुत्र बौना उम्र 26 वर्ष निवासी बांगरमऊ थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव को जियायक चरुहार से 100 मीटर कच्चे रास्ते पर नहर पुलिया के पास से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल हाड़ा लीवो व नकदी 10,200 रुपए के साथ गिरफतार कर जेल भेज दिया गया है गिरफ्तार करने वाली टीम चौकी प्रभारी रवि कुमार सिंह, उप निरीक्षक गौरव मालिक,कांस्टेबल रोहितास कुमार , कांस्टेबल विचित्र कुमार
वहीं इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि एक वांछित अभियुक्त नरेश कुमार पुत्र बौना जो कुछ दिन पहले सुदामापुर तिराहे के पास एक व्यक्ति की जेब काटी थी जिसके विरुद्ध गदागंज थाने में मुकदमा पंजीकृत था जिसको मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है ।










