
*सविता सेन नन्द समाज के बैनर तले डॉ मनोज कुमार पांडेय विधायक का हुआ भव्य स्वागत l*
*विधायक के सम्मान में सविता समाज की उमड़ी भीड़ l*
*डॉo मनोज कुमार पांडे जी ने कहा नाई और पंडित की पुरानी दोस्ती है 2012 मे जब यहां हम चुनाव लड़ने आए थे सविता समाज तन मन से हमारे साथ एकजुट था l*
*ऊंचाहार,रायबरेली।*
जनपद रायबरेली की विधानसभा ऊंचाहार के अंतर्गत ग्राम नववन्न का पुरवा में रमेश सविता (सरिता लाइट हाउस )के यहाँ डॉ मनोज कुमार पाण्डेय ऊंचाहार विधानसभा सभा का भ्रमण कर सविता समाज के बैनर तले मीटिंग कर अहम भूमिका निभाई और बैठक संपन्न कराई।
विधायक जी ने कहाँ नाई और पंडित की पुरानी दोस्ती है और हमेशा साथ रहते है ज़ब मैं पिछले तीन पंचवर्षीय पहले 2012 मे चुनाव लड़ने आया और और तीन बार विधायक बना उसमे सविता समाज का अहम भूमिका रहा मैं ये अहसान कभी नहीं भूलूंगा और हमेशा सविता समाज का साथ दूंगा l आज भारी संख्या मे इक्क्ठा हुए आप लोगो के बीच आने का मौका मिला उसके लिए आभारी हूँ l ये विस्वास दिलाता आप लोगो के विकास एवं सम्मान के लिए जहाँ भी जरुरत पड़ेगी मनोज पाण्डेय बिना वोट की राजनीती करें खड़ा रहूँगा l और आज के समय ऐसे मे चुनाव के टाइम बहुत नेता आते है पर झूठा वादा कर चले जाते फिर कभी दिखते नहीं पर ये विधायक मनोज पाण्डेय हमेशा आप लोगो के सम्मान मे क्षेत्र मे बना रहता है l आप लोग खुद विचार करिये तीन बार चुनाव आप लोगो ने मुझे जिताया है क्षेत्र का विकास वही कर सकता है जो आदरणीय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारों के साथ चल सकता है l
आज की बैठक को सफल बनाने हेतु उपस्थित गणमान्य संदीप सेन (प्रधान ) उदय सेन, साहिल शर्मा ( नववन का पुरवा ) सुरेश शर्मा (जमुनापुर ) कामता प्रसाद (कोटेदार )रवि शर्मा (गंपी ) अलोक शर्मा, सौरभ नंदवंशी, संतोष शर्मा ( विकई ) समाजसेवी सचिन शर्मा इत्यादि सहयोगी व्यक्ति उपस्थित रहे।










