
लोकेशन रायबरेली
साहू चौपाल द्वारा जन जागरण संगोष्ठी का आयोजन
साहू तैलिक एकता एवं विकास समिति,,साहू चौपाल रायबरेली ने जिला अध्यक्ष के.के.साहू के नेतृत्व में बछरावां में एक जन जागरण संगोष्ठी का आयोजन किया, जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रामचंद्र साहू एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामेश्वर साहू रहे, अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र साहू ने कहा साहू चौपाल पूर्ण रूप से सामाजिक संगठन है,हमने कभी किसी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं किया समाज के लोग अपनी-अपने विचारधारा के अनुरूप किसी राजनीतिक दल को समर्थन कर सकते हैं, हमारा संगठन हमेशा शिक्षा के क्षेत्र में समाज के दुर्बल वर्ग के लोगों को हमेशा आगे आने के लिए प्रेरित करता है, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामेश्वर साहू ने कहा साहू चौपाल समाज से किसी तरह की धन उगाही न करने के बजाय समाज को बहुत कुछ देने का काम करता है, जिला अध्यक्ष के.के.साहू एवं जिला महामंत्री डॉक्टर संजीव साहू ने समाज के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित करते हुए कहा साहू चौपाल हमेशा दुर्बल वर्ग को आर्थिक रूप से मदद करता रहेगा, बछरावां ब्लॉक कमेटी के विस्तार की कड़ी में राम मोहन साहू को प्रभारी, संतोष साहू को अध्यक्ष, प्रमोद साहू को महामंत्री, एवं रोहित साहू को उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया, मुख्य संरक्षक राम शरण साहू,जिला संरक्षक रामदुलारे साहू एवं बछरावां संरक्षक श्री राम साहू ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी का स्वागत करते हुए कहां की सभी को मिलकर पूरे समाज को एकजुट करना पड़ेगा , नगर अध्यक्ष अमित साहू ने सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया, जन जागरण संगोष्ठी में प्रमुख रूप से महाराजगंज से बैजनाथ साहू,उमेश साहू, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण साहू, अमेठी महामंत्री उमेश साहू, प्रमोद साहू, श्रीकांत साहू, राम सुमिरन साहू, बनवारी लाल साहू, रामकेवल साहू, माधुरी साहू,नैंसी साहू सहित सैकड़ों लोग रहें,










