
लोकेशन -रायबरेली
महाकुंभ को लेकर यातायात व्यवस्था को किया हाईटेक
दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों पर रहेगी तीसरी आंख की नजर
महाकुंभ को लेकर प्रदेश सरकार एक्शन मोड़ पर है, लगातार श्रद्धालुओं को मुसीबतों का सामना न करना पड़े इसलिए तरह-तरह का प्रयास कर रही है। महाकुंभ के दौरान हाइवे में तैनात रहने के लिए इंटरसेप्टर हाई स्पीड रडार मीटर कैमरा से लैस रायबरेली में भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी ने 1 चार पहिया वाहन और 4 दो पहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने बताया कुम्भ मेला के दौरान 1 चार पहिया वाहन और 4 दोपहिया वाहनों को लखनऊ प्रयागराज हाईवे में तैनात किया जाएगा इन सभी वाहनों में स्पीड रडार मीटर लगा हुआ है। जो भी वाहन ओवर स्पीडिंग में निकलेंगे उनको चिन्हित करके उनका ऑनलाइन चालान किया जाएगा। इन वाहनों को बछरावां से लेकर ऊंचाहार बॉर्डर तक थोड़ी-थोड़ी दूरी पर हाईवे में तैनात किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया स्पीड राडार लगे होने की वजह से वाहन चालकों को डर रहेगा जिससे और स्पीडिंग पर रोक लग सकेगी। और स्पीडिंग चलने वाले वाहनों का तत्काल ऑनलाइन चालान किया जाएगा।










