
मृतक के परिवार से मिले नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, संवेदना व्यक्त की
रायबरेली उमरन पहुंच कर परिवार से मिलें नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर और पूर्व प्रत्याशी बछरावां श्री सुशील पासी सलोन थाना क्षेत्र के ग्राम सभा उमरन में हुए दोहरे हत्याकांड की घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया यह घटना एक ही परिवार के दो सदस्यों के साथ हुई, जो पासी बिरादरी से ताल्लुक रखते थे।
इस घटना के बाद, नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर और पूर्व प्रत्याशी बछरावां श्री सुशील पासी जी ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की और उनके दुख में शामिल हुए।










