
काफी दिनों से जर्जर बिजली का पोल कभी भी बन सकता है, फरियादियों के लिए खतरनाक ।
गदागंज रायबरेली
गदागंज थाने के मुख्य द्वार के पास 11 000 केवी विद्युत लाइन का पोल काफी दिनों से जर्जर है किसी दिन हो सकती है किसी फरियादी के साथ अनहोनी बिजली विभाग के अधिकारियों के उदासीनता से वर्षों से 11 000 विद्युत पोल का जर्जर खंभा लोहे का लगा हुआ है जिसमें बडा होल हो गया है आए दिन थाने में आए हुए फरियादियों पर खतरा बना रहता है ग्रामीण इन्द्र कुमार शर्मा,समर सिंह, अमित मौर्य,रमेश कुमार,बबलू चौधरी प्रदीप मौर्या की माने तो कई बार विभाग के उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी विद्युत पोल बदला नहीं गया है क्या बिजली विभाग के जिम्मेदार किसी बड़ी अनहोनी व घटना का इन्तजार कर रहें हैं वही इस संबंध में अवर अभियंता नितीश दुबे से पूछे जाने पर बताया गया कि जानकारी मिली है जल्द ही पोल बदलवा दिया जाएगा।










