
*मृतक सफाई कर्मचारी के परिजनों को 45000 रूपए की दी सहायता राशि* ।
*गदागंज रायबरेली* ।
गदागंज दीनशाह गौरा ब्लाक क्षेत्र के खोदंपुर पोस्ट कुरौली बुधकर गांव मे बीते 30 दिसंबर को सफाई कर्मचारी राजा राम की हृदय गति रुकने से आकस्मिक मौत हो गई थी राजाराम बांसी रिहायक ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था गुरुवार को मृतक सफाई कर्मचारी राजाराम के घर खंड विकास अधिकारी अशोक सचान, व एडीओ पंचायत अंकित मिश्रा, सफाई कर्मचारी ब्लॉक अध्यक्ष श्याम बाबू मौर्य, घर पहुंच कर मृतक की पत्नी राजकुमारी को 45000 रुपए की सहयोग राशि एकत्र कर दी सभी ने मृतक परिवार के साथ शोक संवेदना व्यक्त की इस मौके पर सफाई कर्मचारी शिव शंकर यादव राजकुमार नवल किशोर शालिकराम मनोज कुमार यादव आदि सफाई कर्मचारी मौजूद थे।










