परचम कुशाई के साथ सैय्यद शाह शमसुद्दीन मियाँ का 190वां उर्स शुरू!

तिलहर/शाहजहाँपुर-प्रसिद्ध वली हजरत सैयद शमशुद्दीन मियाँ का 190वां सालाना उर्स आज परचम कुशाई के साथ शुरु हो गया!
नगर के मोहल्ला कच्चा कटरा स्थित बड़ी मस्जिद परिसर में
हजरत की दरगाह पर गुलपोशी और हज़रत कासिम मियाँ का कुल शरीफ़ का समापन हुआ!
इस मौके पर सज्जादगान हाजी अच्छन मियाँ ने परचम कुशाई की रस्म अदा करने के बाद लंगरेआम बांटा! सज्जादानशीन हाजी अच्छन मियाँ ने इस मौके पर तीन दिवासीय सालाना उर्स के अगले प्रोग्राम बताए तथा लगंरे आम व जायरीनो के ठहने की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी!










