
गदागंज बंजर भूमि पर अवैध रूप से बने मकानों को हटवाए जाने के संबंध की गई शिकायत
रायबरेली गदागंज थाना दिवस में अनिल कुमार पुत्र चंद्रिका प्रसाद निवासी अली पुर चकराई ने थाना दिवस में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि अलीपुर चकराई गदागंज में गाटा संख्या 508 पर पुरानी बाजार लगती थी जो धीरे धीरे करके लोगो द्वारा कब्जा कर लिया गया है जिन पर न्यायालय दौरा बेदखली कर दिया गया है जो सरकारी सम्पत्ति है उस खाली कराकर पुरानी बाजार लगवाई जाए क्यों कि रोड बन जाने की वजह से आए दिन जाम लगता है व आए दिन लोगों के लिए खतरा बना रहता है व राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है और जगह न होने की वजह से एक भी शौचालय का निर्माण नहीं हो पा रहा है जिसकी वजह से व्यापारियों व राहगीरों को बहुत है परेशानी होती है वही उपजिलाधिकारी डलमऊ अभिषेक वर्मा ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी










