
मीडिया प्रभारी राम जी सरोज ने बुशरा शेख के घर पहुंच कर दिया मुबारक बाद
सलोंन, रायबरेली। प्राथमिक विद्यालय बाजार में तैनात प्रधानाध्यापक मोहम्मद वसीम की पुत्री बुसरा शेख निवासी पुरे राम प्रसाद, खातियारा को वर्ष 2024 में जनपद स्तरीय ताइवाडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त होने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई, राज्य सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश अंसारी द्वारा बुशरा शेख को लखनऊ में सम्मानित किए जाने से गदगद क्षेत्रीय लोगों ने बुशरा शेख के घर पहुंच कर उसे मुबारक बाद दिया। एवं गुलदस्ता दे कर मुंह मीठा कराया। व परिजनों, अभिभावकों को भी बधाई दी। शिक्षक नेता एवं मीडिया प्रभारी राम जी सरोज ,पूर्व प्रदेश महामंत्री सभासद एसोसिएशन उत्तर प्रदेश इसरार हैदर रानू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी इरफ़ान सिद्दीकी, पत्रकार सलमान खान ने बुशरा शेख को गुलदस्ता भेंट कर मुंह मीठा कराया एवं मुबारकबाद दी।










