
शीतकालीन अवकाश के विद्यालय खुलने पर समाजसेवी राम जी पांडे ने शिक्षकों को दी नव वर्ष की बधाई एवं किया सम्मान
सलोन रायबरेली। शीतकालीन अवकाश के बाद खुला विद्यालय। बच्चे आने लगे स्कूल, बताते चलें कि 31 दिसंबर 2024 से 14 जनवरी 2025 तक शासन द्वारा विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश घोषित था। नव वर्ष में आज प्रथम दिन स्कूल खुला, स्कूल खुलने पर प्राथमिक विद्यालय बेवली के समस्त शिक्षकों का समाजसेवी राम जी पांडेय एवं मोहम्मद मसरूर फारूकी ने किया स्वागत और कहा कि विद्यालय में सभी शिक्षक रुचि और लगन से कार्य करते चले आ रहे हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में भी अपने विद्यालय का ब्लॉक में शिक्षण कार्य में अच्छा प्रदर्शन कर नाम रोशन करेंगे। विद्यालय के स्टाफ में प्रधानाध्यापक सोहेल अहमद सिद्दीकी के साथ- सहायक अध्यापक राम जी सरोज, शारदा प्रसाद, नवागंतुक शिक्षक अब्दुल्लाह उमर एवं शिक्षामित्र सालिहा खातून द्वारा बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान की जा रही है। मैं नवागंतुक शिक्षक से अनुरोध करूंगा कि वह नव चेतना के साथ बच्चों को निपुण लक्ष्य प्राप्त कराने में अपने स्टाफ का पूर्ण सहयोग करेंगे। विद्यालय में पधारे दोनों समाजसेवी राम जी पांडेय एवं मोहम्मद मसरूर फारूकी का प्रधानाध्यापक ने खैर मकदम किया और भरोसा दिलाया कि मैं और पूरा स्टाफ निपुण लक्ष्य को पूर्ण करने में महती भूमिका निभाएगा। साथ ही दोनों समाजसेवियों से अनुरोध किया कि वे अभिभावक गोष्ठी में समय समय पर पधार कर अपना मार्गदर्शन देते रहेंगे। सेवानिवृत शिक्षक कल्याण परिषद के मीडिया प्रभारी मोहम्मद इस्माइल खान ने कहां की हमारा उद्देश्य विद्यालय को निपुण भारत लक्ष्य प्राप्त कराना है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे समस्त शिक्षक साथी शिक्षण सामाग्री का प्रयोग करते हुए शिक्षण कार्य में अपना विशेष योगदान देकर विकास क्षेत्र में विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।










