
कमरे में ताला बंद करने को लेकर दो सगे भाइयों में हुआ खूनी संघर्ष
सगा भाई बना भाई की जान का दुश्मन
रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र के अशोक नगर मजरे कजियाना निवासी शिव मूरत ने गदागंज थाने में तहरीर देते हुऐ बताया कि मैं अपने कमरे में ताला बंद करने गया तो मेरे सगे भाई ने आकर मुझसे गाली गलौज करने लगा और जब तक मैं कुछ समझ पाता आकर मेरे सर पे हाथ में पहने लोहे के छल्ले से मार दिया जिससे मेरे सर पे गंभीर चोटे आई वही बीच बचाव करने आई मेरी पत्नी की भी जमकर पीटा जिससे मेरी पत्नी को भी चोटे आई वही मेरा भाई कहता है जिसको जहां जाना हो जाओ मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता वही घटना की जानकारी करने पर थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मेडिकल कराकर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है










