
डलमऊ रायबरेली
सवारी लेकर प्रतापगढ़ से कानपुर जा रही परिवहन निगम की बस अचानक फेल हो जाने से यात्रियों को धक्का लगाना पड़ा, धक्का लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ गुरुवार को प्रतापगढ़ डिपो की बस सवारियां लेकर प्रतापगढ़ से कानपुर जा रही थी तभी गदागंज चौराहे पर अचानक बस में तकनीकी कमी आ गई जब बस आगे नहीं बढ़ सकी तो उसमें बैठी हुई सवारी ने उतरकर बस में धक्का लगाया तब जाकर बस अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई परिवहन निगम की खटारा बसों में सवारी के धक्का लगाने का यह कोई नया मामला नहीं है आए दिन परिवहन निगम की बसों में सवारियों को धक्का लगाना पड़ता है।










