
*साधन सहकारी समिति का चुनाव सम्पन्न* ।
*गदागंज दीनशाह* ।
दीनशाह गौरा सहकारी समिति संघ का आज शुक्रवार को गौरा हरदो साधन सहकारी समिति में निर्वाचन अधिकारी सुबोध मौर्य की देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया संघ के डेली ग्रेड सुधा सिंह, अर्चना सिंह, शिवनाथ, तेज प्रताप सिंह, महेश कुमार पाल, के द्वारा राजेश सिंह को अध्यक्ष चुना गया वहीं उपाध्यक्ष डेली ग्रेट महेश पाल को चुना गया । शासन द्वारा सुधा सिंह अर्चना सिंह शिवनाथ तेज प्रताप सिंह को डेली ग्रेड के रूप में मनोनीत कर चयन किया गया है निर्वाचन अधिकारी सुबोध मौर्य ने सभी डेली ग्रेट अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराया एडियो कोऑपरेटिव आमोद आनंद ने बताया कि सहकारी समिति से जुड़े हुए संघ के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के द्वारा किसानों के हित में कार्य किए जाएंगे जैसे खाद बीज आसानी से किसानों को संघ के द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा कई वर्षों से गौरा ब्लाक में संघ में अध्यक्ष व डेली ग्रेड नहीं चुने गए थे जो कार्य अधूरे पड़ा हुआ था वह कार्य किए जाएंगे इस मौके पर गौरा हरदो समिति के सचिव मन्नू लाल यादव मुनेश नेता धर्मेंद्र सिंह अजीत सिंह प्रवीण सिंह बबलू सिंह के द्वारा चुने गए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को गुलदस्ता व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।










