
CRS NEWS रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र में बीते दिनों महिला कोमल देवी जो अपने ससुराल में थी फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली थी मृतका कोमल देवी का पति अशोक कुमार परदेश में था बताते हैं चले कि किसी बात को लेकर फ़ोन पर पति से कहासुनी हुई थी मानसिक प्रताड़ना झेल रही महिला मौत को गले लगा लिया वहीं मृतका के भाई ने स्थानीय थाना में तहरीर दी थी अशोक कुमार पुत्र होरी लाल उम्र 19 वर्ष निवासी भुरकुसापुर मजरे चन्दई चरुहार के विरुद्ध स्थानीय थाना गदागंज में मुकदमा अपराध संख्या 28/2025 धारा 85/80 बीएन एस दर्ज किया गया पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार के दिन गदागंज चौराहा से गिरफतार कर जेल भेज दिया है गिरफ्तार करने वाली टीम दरोगा माधवराज गिरि सिपाही सचिन कुमार गदागंज थाना प्रभारी बालेन्दु गौतम ने बताया कि मृतका के भाई के तहरीर के आधार पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफतार कर जेल भेजा गया है ।










