
सलोन रायबरेली। विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर कन्या पूर्व माo विo सलोंन में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान ने विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में कहा, पेड़ों की अंधाधुंध कटान, आधुनिक शहरीकरण, लगातार बढ़ रहे प्रदूषण से गौरैया विलुप्त होने की कगार पर है। ऐसे में हम सब की जिम्मेदारी बनती है की गर्मी का मौसम शुरू हो रहा है हम अपने घरों में बर्तनों में दाना पानी रखकर और कृत्रिम घोसला बनाकर उनका संरक्षण कर सकते हैं। विद्यालय के बच्चों ने कबाड़ से जुगाड़ करके क्विज प्रतियोगिता के साथ-साथ कुछ घोसलों का भी निर्माण किया। जिसमें सोनाली, रेशमा, अंजलि, पलक, खुशबू, लक्ष्मी, शुभम रंजीत आदि छात्र शामिल है। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका डॉक्टर साधना शर्मा ने बच्चों को विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर गौरैया संरक्षण के बारे में जानकारी देते हुए शपथ ग्रहण कराया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक आयशा कफील, तबस्सुम जहां, माधुरी लता, रीता देवी, मोहम्मद मैसर, प्रभाकर पटवा आदि मौजूद रहे।










