oppo_0
सम्यक् सेवा समिति के द्वारा अति गरीब 11 जोड़ों का कराया जाएगा सामूहिक विवाह।
गदागंज रायबरेली विकासखंड दीन शाह गौरा क्षेत्र के गोविंदपुर माधव गांव में आदर्श पाचुन बाई सम्राट शिक्षा निकेतन गोविंदपुर माधव में कल रविवार समय 8:00 बजे से सम्यक् सेवा समिति द्वारा आयोजित 11वां सामूहिक विवाह संस्कार समारोह किया जाएगा समिति के अध्यक्ष शिवनारायण मौर्य ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सम्यक सेवा समिति के द्वारा क्षेत्र के अति गरीब कन्याओं का के 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह करवाया जाएगा यह जानकारी समिति के अध्यक्ष शिवनारायण मौर्य श्री राम मौर्य डॉक्टर सहदेव मौर्य मुकेश मौर्य संतराम मौर्य रामसागर मौर्य इंजीनियर रामराज सैनी दिलीप कुमार मौर्य ने दी है।










