
गदागंज थाना समाधान दिवस में एसडीएम, तहसीलदार न आने पर राज्स्व शिकायतों का नहीं हुआ निस्तारण मायूस लौटे फरियादी।
गदागंज रायबरेली।
गदागंज थाना परिसर में थाना प्रभारी बालेंदु गौतम मखदूमपुर चौकी इंचार्ज प्रकाश पांडेय कानूनगो बृजेश सिंह की अध्यक्षता में थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन हुआ समाधान दिवस में कुल 10 शिकायती पत्र प्राप्त हुए है सभी शिकायते लगभग राजस्व संबंधित पाई गई लेकिन मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं कराया जा सका पूरे बारिन मजरे अंबारा मथई गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश कुमार पासी ने अपने ही गांव के दो लोगों के खिलाफ बंजर भूमि विक्रय करने व कब्जा करने का लगाया आरोप शिकायती पत्र देकर बंजर भूमि को खाली कराने का समाधान दिवस में अधिकारी से अनुरोध किया वहीं अन्य 9 शिकायत राजस्व संबंधित पाई गई जिनमे राजस्व पुलिस टीम को निस्तारित करने के लिए रवाना किया गया इस मौके पर थाना प्रभारी बालेंदु गौतम मखदूमपुर चौकी इंचार्ज प्रकाश पांडेय कानूनगो बृजेश सिंह लेखपाल सोनू,रुद्र कुमार पटेल, अरविंद कुमार ग्राम प्रधान प्रतिनिध हरिशंकर वर्मा करन बहादुर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।










