
नल पर पानी भरने को लेकर हुआ विवाद जमकर चले लाठी डंडे व ईंट पत्थर एक लोग गंभीर रूप से घायल
गदागंज रायबरेली नल पर पानी भरने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें से एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया महिला के द्वारा मामले की शिकायत गदागंज थाने में की गई है गदागंज थाना क्षेत्र के खत्री भीत जलालपुर धाई में सुबह नल पर पानी भरने को लेकर विवाद हो गया किरण देवी का आरोप है कि सुबह वह नल पर पानी भरने गई थी तभी पड़ोसी शुभम जाकर उसके साथ गाली गलौज करने लगे सूचना पर डायल 112 पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाया महिला का आरोप है कि कुछ देर बाद वह मंदिर पर पूजा करने के लिए गई थी तभी वहां पर शुभम ,मुकेश व नो लोग अज्ञात पहुंच गए और उसके ऊपर हमलावर हो गए बचाने पहुंचे पति रमेश को भी हमलावरों ने बुरी तरह से पिटाई कर दी जिससे उसकी गंभीर चोटे आई इलाज के लिए रमेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिन शाह गौरा पहुंचाया गया वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया किरण ने गदागंज थाने में तहरीर देकर दो नामजद एवं नव अज्ञात लोगों पर कार्यवाही की मांग की है थाना प्रभारी बालेन्दु गौतम ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच कराई जा रही है










