
*सेवा सुरक्षा एवं सुशासन : यूपी बना विकास का उदाहरण _ब्रजेश दत्त गौड़*
_________________________
8 वर्ष पूर्ण होने पर बीजेपी में उत्साह डलमऊ तहसील में आयोजित हुआ कार्यक्रम
_________________________
डलमऊ रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने पर तहसील सभागार डलमऊ में सेवा सुरक्षा एवं सुशासन की उपलब्धियों का बखान सभागार कक्ष में सरकारी अमले के साथ मौजूद भाजपा नेताओं ने किया सभागार में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया सरकार की 8 वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाने के लिए मुख्य अतिथि की भूमिका में नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ ने कहा जनहित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं व विकास परियोजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचा कर भाजपा सरकार ने देश की दिशा और दशा बदलने का काम किया है यूपी आज देशभर में विकास के उदाहरण के तौर पर अपनी पहचान बना चुका है उन्होंने कहा डलमऊ में वृद्धा पेंशन योजना का लाभ अब तक 550 लाभार्थियों को मिल चुका 1995 से सियासी गलियारों में अपनी धाक जमाए पंडित बृजेश दत्त गौड़ चार बार नगर पंचायत डलमऊ की कमान संभाल चुके जो वर्तमान समय में नगर पंचायत अध्यक्ष की भूमिका में पंडित ब्रजेश दत्त गौड़ ने कहा डलमऊ की पहचान प्रदेश स्तर पर आंकी जाने लगी जो वर्तमान सरकार की नीतियों की वजह से सार्थक हो सका तथा कार्यक्रम में मौजूद उप जिलाधिकारी डलमऊ राजित राम गुप्ता ने कहा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी योजनाएं सरकार के विजन को सफल कर रही है और पात्र लोगों को इसका लाभ मिल रहा है तहसीलदार उमेश चंद्र ने डायल 112 पुलिस की सराहना करते हुए कहा पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण है छोटी घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो सरकार के आठ वर्ष के कार्यकाल में कहीं बड़े दंगे नहीं हुए तथा अधिशासी अधिकारी आरती श्रीवास्तव ने कहा केंद्र सरकार के 10 साल प्रदेश सरकार के 8 साल की नीतियों से नगर पंचायत डलमऊ से विकास कार्यों का जिक्र किया जाए तो अब तक खटिकना मोहल्ला में उनके चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान 70 से 80% पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला जो लगातार प्रगति पर है तथा कहा उन्होंने जब अधिशासी अधिकारी का पदभार संभाला था ज्यादातर लोग छप्पर के मकान में जीवन यापन कर रहे थे लेकिन आज स्थितियां बिल्कुल बदल गई है और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है इस मौके पर नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह, भाजपा नेता महेंद्र पटेल, भाजपा नेता अंकिल दीक्षित, सीएससी अधीक्षक नवीन कुमार, स्वास्थ्य अधिकारी ललित मिश्रा, कोतवाली प्रभारी डलमऊ पवन सोनकर, सुधांशु त्रिपाठी, कानूनगो बृजेश सिंह, वीरेंद्र यादव, हनुमान, लेखपाल राजेंद्र तिवारी, हरिओम त्रिपाठी, अजय यादव, प्रशांत मिश्रा, प्रवीण यादव, सत्य प्रकाश, आदि लोग मौजूद रहे।










