
धारदार हथियार से अधेड़ की हत्या
रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के झोकवारा मोड़ के पास एक अधेड़ पर जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। गंभीर अवस्था में अधेड़ को जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। जानकारी के अनुसार बृजेश सिंह पुत्र सूर्य बक्श सिंह निवासी गौतमन का पुरवा मजरे अकोढ़िया अपनी रिश्तेदारी गए थे। मोटरसाइकिल से वापस लौटते समय झोकवारा मोड़ पर पीछे से किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। जिससे बृजेश के चेहरे और गर्दन पर गंभीर चोट आई। आनन फानन उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। ईएमओ डा अनुराग शुक्ला ने बताया कि मृतक के गले पर किसी धारदार हथियार से चोट के निशान हैं। यहां मृत अवस्था में उन्हें लाया गया है।










