
दीन शाह गौरा में डंपरों ने तोड़े बिजली पोल बिजली व्यवस्था हुई ध्वस्त ।
सैकड़ों लोग अंधेरे में रहने को मजबूर।
गदागंज रायबरेली ।
गदागंज थाना क्षेत्र के गौरा बाजार में आज शुक्रवार को रात लगभग 12:30 बजे गंगा एक्सप्रेसवे में लगे मिट्टी ढो रहे डंपर ने अंकित गुप्ता के दुकान के सामने लगे एलटी लाइन के बिजली के पोल व टीन सेट को तोडा बिजली का पोल टूटने से लगभग 100 घरों की बिजली 12 घंटा से गुल है वहीं बिजली का पोल तोड़ते हुए भाग रहे डंपर चालक ने बिजली विभाग के संविदा कर्मी प्रेमू की खड़ी मोटरसाइकिल में मारी टक्कर वही सराय गांव निवासी मनोज कुमार की साइकिल भी तोड़ी इससे गुस्साए ग्रामीण व व्यापारी रात लगभग 12:30 बजे गौरा बाजार के चौराहे पर चक्का जाम कर दिया वहीं स्थानीय व्यापारियों के द्वारा पुलिस को दी गई सूचना थाना प्रभारी बालेंदु गौतम दरोगा विवेक सिंह के साथ-साथ भारी मात्रा में पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीण और व्यापारियों को एक घंटा समझाने के बाद व्यापारी व ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हुए चक्का जाम कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस मुर्दाबाद के लगाए नारे व्यापारी अंकित गुप्ता राजू सोनार लखन मौर्य कुलदीप गिरीश हीरामन हरी प्रताप पाल शिवप्रताप राहुल पांडेय आदि लोगों के घरों की बिजली आपूर्ति हुई ठप वही इस संबंध में थाना प्रभारी बालेदु गौतम से पूछे जाने पर बताया गया कि कोई जनहानि नहीं हुई है विद्युत पोल टूटा है एक साइकिल टूटी है साथ ही मोटरसाइकिल भी टूट गई है डंपर चालक और डंपर को कब्जे में लिया गया है जांच कर कार्यवाई की जाएगी










