
बड़ी कार्रवाई के बाद नहीं सुधरे थाने के दरोगा
शांति भंग में चालान के बाद दरोगा ने वसूल लिए ₹2000
डलमऊ रायबरेली
डलमऊ थाने में व्याप्त भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने दो दरोगा को निलंबित कर दिया और प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया नए कोतवाल ने थाने का चार्ज भी ले लिया लेकिन वहां पर तैनात दरोगा अभी भी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं वसूली का ऐसा गोरख धंधा चल रहा है कि आरोपियों के जब से जबरन पैसे निकाल लिए जा रहे हैं जिसमें एक दरोगा को महारत हासिल है मामला कोतवाली क्षेत्र के सारी लखनी का है पति-पत्नी के विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा है बावजूद इसके कुछ आपसी कहा सुनी के चलते पत्नी पक्ष के परिजनों ने डलमऊ थाने में तहरीर दी पहले तो चंद्रवीर दरोगा ने मामले की जांच पड़ताल की बेचारा दिन कोर्ट के मामले के कागज लेकर पीड़ित श्रवण कुमार से₹500 लेकर ₹5000 का इंतजाम करने की बात कही लेकिन एक अन्य भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें निलंबित कर दिया गया इसके बाद हल्के का इंचार्ज दरोगा से रिक्वेस्ट यादव को बना दिया गया इसी मामले को लेकर दरोगा ने पीड़ित को बुलवाया और ₹5000 का इंतजाम करने की बात कही रविवार को एक बार फिर फोन करके उसे कोर्ट के कागज लेकर थाने आने के लिए कहा गया श्रवण कुमार जब कागज लेकर पहुंचा तो दरोगा ने पैसे की बात की इंतजाम न होने की बात सुनकर दरोगा भड़क गए और सिपाही से कहकर थाने में बिठा दिया जब में रखे हुए ₹2000 एवं मोबाइल भी जमा हो गए लगभग 4 घंटे बाद जब शांति भंग में चालान करके एसडीएम कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था तो जमा ₹2000 उसे वापस किए गए लेकिन थाने के गेट से बाहर निकालने के बाद दरोगा ने उसे ₹2000 जबरन ले लिए मुंशी दरोगा एवं सिपाही में बंदर बांट हुआ जब उसके बाद जमानत कराने के पैसे नहीं बचे तो उसने अपने भाई को फोन करके बुलाया जमानत से छूटने के बाद पीड़ित ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि उसे कागज लेकर दरोगा ने बुलाया था लेकिन वहां पहुंचने पर पैसे के इंतजाम की बात पूछी जब मन कर दिया तो गुस्सा कर उसे थाने में बिठा दिया जब में रखे हुए ₹2000 भी ले लिए










